सोहागपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, ZRUCC सदस्य ललिता पूर्विया ने जानी यात्रियों की समस्याएं
सोहागपुर रेलवे स्टेशन का ZRUCC सदस्य ललिता पूर्विया ने निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। नागरिक संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने ट्रेनों के ठहराव, प्लेटफॉर्म, लाइट और यात्री सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। ललिता पूर्विया ने समस्याओं को रेलवे के उचित मंच पर रखने का भरोसा दिलाया।
Neelam Tiwari
3 Oct 2026
































