‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार!CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो में छोड़े 2 बोत्सवाना चीते, राज्य में चीतों की संख्या 57!
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत एक और ऐतिहासिक कदम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोत्सवाना से लाए गए 2 चीतों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुले जंगल में छोड़ दिया। यह कदम भारत में चीता पुनर्स्थापन अभियान को नई रफ्तार देता है।
Garima Vishwakarma
11 May 2026

























