NH-305 पर कुल्लू में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 5 दोस्तों की कार खाई में गिरी, 4 की मौत, एक घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। आनी क्षेत्र में NH-305 पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही गांव के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। राहत और बचाव अभियान कई घंटे चला।
Aditi Rawat
22 Sep 2026


























