खिलचीपुर में पहली बार निकली सामूहिक कांवड़ यात्रा, 200 श्रद्धालु पैदल पहुंचेंगे उज्जैन के महाकाल मंदिर
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित उकारनाथ मंदिर से 200 से अधिक श्रद्धालु पहली सामूहिक कांवड़ यात्रा पर उज्जैन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु पांच दिनों में करीब 160 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान भोजन, पेयजल और चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सावन माह में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Ramesh Dangi
5 Aug 2026


























