इंदौर में करवा चौथ पर पत्नी का इंतजार करता रह युवक: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो की आत्महत्या
देवास नाका इलाके में करवा चौथ के दिन 24 वर्षीय रितिक सोलंकी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी के मायके से घर नहीं लौटने को लेकर वह परेशान था। घटना की सूचना पर लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
30 Oct 2026


























