मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद उग्रवादियों का हमला, 4 लोगों की मौत; एक लापता, घात लगाकर वाहन को बनाया निशाना
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद उग्रवादियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। हमले में लियांगमई नागा समुदाय के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और सेनापति में बाजार बंद कराया गया।
Shivani Gupta
27 Aug 2026


























