Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद उग्रवादियों का हमला, 4 लोगों की मौत; एक लापता, घात लगाकर वाहन को बनाया निशाना

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद उग्रवादियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। हमले में लियांगमई नागा समुदाय के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और सेनापति में बाजार बंद कराया गया।
मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद उग्रवादियों का हमला, 4 लोगों की मौत; एक लापता, घात लगाकर वाहन को बनाया निशाना
मणिपुर के कांगपोकपी में हथियारबंद उग्रवादियों का हमला

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार को हथियारबंद उग्रवादियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

सुनसान इलाके में हुआ हमला

अधिकारियों के मुताबिक, हमला मकुई अशांग और थाबाम्बा नागा के बीच एक सुनसान इलाके में हुआ। हथियारबंद हमलावरों ने वाहन को निशाना बनाया, जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है।

Breaking News

सभी मृतक लियांगमई नागा समुदाय से

अधिकारियों ने बताया कि हमले में मारे गए चारों लोग लियांगमई नागा समुदाय से थे। उनके शवों को सेनापति जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

बाजार और दुकानें बंद

हमले के विरोध और तनावपूर्ण स्थिति के बीच नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन ने सेनापति जिला मुख्यालय में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts