इंदौर में नकली सोने से असली गहनों की ठगी! ज्वेलर को लगाया ₹2.30 लाख का चूना, तीसरी बार ठगी करने पहुंचीं तो पकड़ाई दोनो महिलाएं
नकली सोने की चेन देकर असली गहने ठगने का मामला सामने आया है। दो महिलाओं ने दीपावली की भीड़ का फायदा उठाकर ज्वेलर से 2.30 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन ले ली। जांच में चेन पर महज एक ग्राम सोने की परत मिली। तीसरी बार तीन नकली चेन बेचने पहुंचीं तो तुकोगंज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नकली चेन सप्लाई करने वाले अजय का नाम भी सामने आया है।
Hemant Nagle
4 Nov 2026


























