सागर: जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, जमीन की नपती नहीं होने से था परेशान
सागर में सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और बार-बार आवेदन देने के बावजूद जमीन की नपती नहीं होने से परेशान एक युवक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में खुद पर पेट्रोल डाल लिया। युवक अपनी पट्टे की जमीन की नपती कराने की मांग लेकर पहुंचा था। अचानक हुई इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और समझाया।
अनिल दुबे
13 Oct 2026




























