अमेरिका जा सकते हैं विदेश मंत्री जयशंकर :क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में हिस्सा लेंगे, लिथियम, कोबाल्ट और निकल पर रहेगा फोकस
विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले हफ्ते अमेरिका जा सकते हैं। वह क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां लिथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे जरूरी खनिजों की सप्लाई चेन सुरक्षित करने पर चर्चा होगी। बैठक के दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध, ट्रेड डील और ऊर्जा, रक्षा व इलेक्ट्रिक वाहन परियोजनाओं पर भी बातचीत संभव है।
Shivani Gupta
29 Jan 2026


























