इटारसी : रेलवे जंक्शन पर जीआरपी की चेकिंग में दो युवकों से 44 लाख की 19 किलो चांदी जब्त, दोनों आरोपी भोपाल के
इटारसी जीआरपी टीम ने स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों के कब्जे से 18.994 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जब्त आभूषणों की अनुमानित कीमत 44 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों के पास चांदी के जेवरों से जुड़े कोई वैध बिल, दस्तावेज या परिवहन अनुमति नहीं मिली।
Tajul Khan
23 Jul 2026




























