इटारसी में हथियार लेकर घूम रहे थे दो युवक! पुलिस ने दबोचा, पिस्तौल-कारतूस और बाइक जब्त
इटारसी के सोनासांवरी इलाके में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के पास से दो देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक बाइक मिली है। दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई मुखबिर की सूचना के बाद की गई।
Tajul Khan
26 Sep 2026

































