सार्वजनिक जगह पर नशे में मिले दो पुलिसकर्मी,पास में लावारिस पड़ी थी INSAS राइफल,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कैदी को छोड़ने आए थे पुलिसकर्मी, फिर खुद नशे में हुए बेसुध,सरकारी हथियार की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर में दो पुलिसकर्मी कथित तौर पर शराब के नशे में जमीन पर पड़े मिले। उनके पास सरकारी INSAS राइफल भी असुरक्षित हालत में पड़ी थी। इनमें एएसआई जीवन राम एक्का और एक आरक्षक शामिल बताए जा रहे हैं, जो दुर्ग जिले से कैदी को छोड़ने आए थे।
PREM
19 Oct 2026


























