इंदौर से जयपुर पहुंचा विमान रनवे छूते ही फिर उड़ा! 70 यात्रियों की अटकी सांसें, 17 मिनट तक लगाता रहा चक्कर
इंदौर से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान की लैंडिंग के दौरान शुक्रवार को चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ। विमान रनवे को छूने के बाद अचानक दोबारा हवा में उड़ गया। 70 से ज्यादा यात्रियों की सांसें अटक गईं। विमान करीब 17 मिनट तक जयपुर एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इसके बाद पायलट ने दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
Hemant Nagle
7 Nov 2026

























