इंदौर नगर निगम द्वारा बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहीं 14 दुकानें सील:57 कारोबारियों ने कराया लाइसेंस रिन्यू
इंदौर में नगर निगम ने बिना वैध ट्रेड लाइसेंस कारोबार करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। जांच अभियान के पहले दिन झोन 3 और 15 में 14 दुकानें सील की गईं। वहीं 57 कारोबारियों ने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। निगम ने साफ किया कि अब बाजारों में दुकान-दुकान जाकर लाइसेंस की जांच होगी और बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
Hemant Nagle
30 Sep 2026
































