सोहागपुर:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दिखे सफेद सांभर और बायसन, पर्यटक कर रहे दीदार
विश्व प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व इन दिनों बाघों की दहाड़ के साथ प्रकृति के एक दुर्लभ चमत्कार को लेकर भी चर्चा में है। जंगल सफारी पर आने वाले पर्यटक सामान्य काले रंग के इंडियन गौर और भूरे सांभर के बजाय सफेद रंग के दुर्लभ सांभर और गौर को देखकर रोमांचित हो रहे हैं। जंगल के बीच सफेद रंग में विचरण करते ये वन्यजीव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
Neelam Tiwari
31 Jul 2026
































