ग्वालियर:सेवानिवृत्त IG अरविंद सक्सेना को अनोखी विदाई, आरक्षक ने दांतों से खींची फूलों से सजी कार
पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए IG अरविंद सक्सेना को ग्वालियर में अनोखे और यादगार अंदाज में विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान आरक्षक सुनील यादव ने अपनी असाधारण शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दांतों के सहारे फूलों से सजी कार खींची। इस अनूठे दृश्य ने समारोह में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Rohit Sharma
1 Aug 2026


























