CG NEWS :रायपुर में होटल अमृतसरी सील: बाथरूम के पास रखी मिली बिरयानी, भारी गंदगी पर निगम का एक्शन, 1 लाख का जुर्माना।
रायपुर नगर निगम ने घड़ी चौक स्थित होटल अमृतसरी को गंभीर स्वच्छता अनियमितताओं और वर्षों से लंबित निगम बकाया के कारण सील कर दिया। निरीक्षण में होटल परिसर में भारी गंदगी, सड़क पर संचालित किचन और बाथरूम के पास बिरयानी रखे जाने जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। निगम ने होटल संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अधिकारियों का कहना है कि होटल प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी कर सुधार और बकाया भुगतान के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण संयुक्त टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। वह
Prem Nirmalkar
16 Jun 2026



























