सुवेंदु सरकार का मिशन ट्रिपल D : बंगाल में अब घुसपैठियों पर एक्शन, हर जिले में बनेंगे होल्डिंग सेंटर
पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध घुसपैठियों, खासकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या, को पहचानने और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे सुवेंदु सरकार का ट्रिपल D मिशन बताया जा रहा है, यानी डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट। इसके लिए हर जिले में 'होल्डिंग सेंटर' बनाए जाएंगे। होल्डिंग सेंटर में संदिग्धों को 30 दिनों तक रखा जाएगा। घुसपैठियों की पहचान कर इन्हें बीएसएफ को सौंपकर उनके देशों में भेजा जाएगा।
Naresh Bhagoria
24 May 2026


























