CG NEWS:छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का बड़ा अलर्ट: अगले 5 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी

मानसून पूरी तरह सक्रिय, तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका; रायपुर समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट पर छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ में फिर बारिश का बड़ा अलर्ट: अगले 5 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का बड़ा विरोध, प्रदेश में आज करेंगे PM का पुतला दहन



5 दिन तक बारिश का दौर रहेगा जारी

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

/img/129/1784697640798

ये भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों को राहत समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

तेज हवाएं और वज्रपात का भी खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

बारिश से बढ़ा बांधों और नदियों का जलस्तर

धमतरी सहित कई जिलों में लगातार बारिश के कारण बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में लोकभवन के सामने कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी की डिटेंशन पर भड़के कार्यकर्ता

कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों में रायगढ़, पेंड्रा, तमनार, पुसौर, बरपाली, सारंगढ़, अकलतरा, धाभरा, बलौदा, जांजगीर, कोरबा, मरवाही, देवभोग, कोंटा और कई अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इन मौसम प्रणालियों से बढ़ी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका, ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से सक्रिय सिस्टम के कारण प्रदेश में नमी लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप में स्टील कारोबारी विजय यादव गिरफ्तार।

लोगों के लिए सलाह

भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के पास नहीं जाने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts