CG NEWS:बारिश में डूबा जैजैपुर सरकारी अस्पताल: डिलीवरी रूम से जनरल वार्ड तक घुसा नाली का गंदा पानी, मरीजों ने दहशत में काटी रात

सक्ती जिले के जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो फीट तक जलभराव, प्रसूताओं, नवजातों और मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल, अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिन्ह।नगर पंचायत की जाम नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे अस्पताल परिसर में पहुंच गया। कुछ ही देर में डिलीवरी रूम, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, इंजेक्शन कक्ष, ड्रेसिंग रूम और स्टोर सहित कई हिस्सों में लगभग दो फीट तक गंदा पानी भर गया
बारिश में डूबा जैजैपुर सरकारी अस्पताल: डिलीवरी रूम से जनरल वार्ड तक घुसा नाली का गंदा पानी, मरीजों ने दहशत में काटी रात

प्रेम कुमार,रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मूसलाधार बारिश ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। नगर पंचायत की जाम नालियों का गंदा पानी अस्पताल परिसर में घुसने से डिलीवरी रूम, जनरल वार्ड, इमरजेंसी, स्टोर और अन्य कमरों में करीब दो फीट तक जलभराव हो गया। पूरी रात मरीज, प्रसूताएं और उनके परिजन बदबू, गंदे पानी और जहरीले जीव-जंतुओं के डर के बीच अस्पताल में फंसे रहे। 

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में BJP-कांग्रेस टकराव: SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

बारिश बनी मरीजों के लिए आफत

सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तेज बारिश के बाद हालात बेहद खराब हो गए। नगर पंचायत की जाम नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सीधे अस्पताल परिसर में पहुंच गया। कुछ ही देर में डिलीवरी रूम, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, इंजेक्शन कक्ष, ड्रेसिंग रूम और स्टोर सहित कई हिस्सों में लगभग दो फीट तक गंदा पानी भर गया।

/img/129/1784784526332

डिलीवरी रूम और नवजात वार्ड में बढ़ा संक्रमण का खतरा

सबसे गंभीर स्थिति डिलीवरी रूम और नवजात शिशु वार्ड में देखने को मिली। नाली का गंदा पानी भरने से प्रसूताओं और नवजातों के स्वास्थ्य पर संक्रमण का खतरा मंडराने लगा। परिजनों को बेड और नवजात शिशुओं को सुरक्षित रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

/img/129/1784784537872

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई

रातभर डर के साए में बैठे रहे मरीज

इमरजेंसी वार्ड और अन्य वार्डों में भर्ती मरीज पूरी रात अपने बिस्तरों पर बैठे रहे। गंदे पानी के साथ अस्पताल में सांप, बिच्छू और अन्य जलीय जीव-जंतु आने की आशंका से मरीज और उनके परिजन दहशत में रहे। बदबू और जलभराव के कारण मरीजों को सांस लेने तक में परेशानी हुई।

/img/129/1784784594281

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए आरोप

मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी मरीज को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की व्यवस्था नहीं की। पूरी रात परिजनों को ही मरीजों के साथ अस्पताल में रहकर हालात का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण मरीजों की जान जोखिम में पड़ गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का हंगामा, कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

सुबह निकाला गया पानी, फिर भी उठे बड़े सवाल

बुधवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर और वार्डों से पानी निकाला, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि इस घटना ने अस्पताल की जल निकासी व्यवस्था, भवन की गुणवत्ता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts