CG NEWS: बारिश बनी आफत! उफनती नदियों ने रोकी जिंदगी, कई गांवों का टूटा संपर्क, भारी बारिश का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे अधिक असर सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां बरगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को जरूरी काम, राशन और इलाज के लिए उफनती नदी पार करनी पड
Prem Nirmalkar
23 Jul 2026



























