Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हसदेव नदी के तेज बहाव में बही महिला,चांपा पुलिस की रेस्क्यू ऑपरेशन से बची महिला की जान

गोताखोरों, नाविकों और ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से निकाला, अस्पताल में इलाज के बाद खतरे से बाहर,जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में हसदेव नदी के गेमन पुल के पास तेज बहाव में एक महिला बह गई और नदी के बीच फंस गई। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों तथा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।
हसदेव नदी के तेज बहाव में बही महिला,चांपा पुलिस की रेस्क्यू ऑपरेशन से बची महिला की जान

जांजगीर-चांपा: जांजगीर चांपा के चांपा में हसदेव नदी के गेमन पुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज बहाव में एक महिला बह गई। महिला नदी के बीच फंस गई। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों व गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर बी.डी.एम. अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

/img/129/1789394943371

तेज बहाव में बह गई महिला

बताया जा रहा है कि महिला सुबह शौच के लिए हसदेव नदी के किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी।

/img/129/1789394940787

यह भी पढ़ें: हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 गिरफ्तार

नदी के बीच फंसी, मची अफरा-तफरी

बहते हुए महिला नदी के बीच एक स्थान पर फंस गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चांपा पुलिस

सूचना मिलते ही चांपा पुलिस की टीम बिना देर किए गेमन पुल के पास पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें: CGPSC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CMO OSD चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, 6 दिन की रिमांड

तेज बहाव के बीच चला रेस्क्यू

हसदेव नदी का बहाव तेज होने के बावजूद रेस्क्यू टीम ने जोखिम उठाकर अभियान जारी रखा। गोताखोरों, नाविकों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला तक पहुंच बनाई गई और उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।

जिंदा मिली महिला, अस्पताल में कराया भर्ती

रेस्क्यू के दौरान महिला जीवित मिली, हालांकि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। पुलिस ने तत्काल उसे बी.डी.एम. अस्पताल चांपा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें: खाद-बीज कारोबार में बड़ा खेल उजागर, 3 पर FIR, 3 गोदाम सील

इलाज के बाद बातचीत की स्थिति में आई

डॉक्टरों के उपचार और निगरानी के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद वह बातचीत करने की स्थिति में आ गई और पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया।

चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है महिला

महिला के अनुसार वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है और मांगकर अपना जीवनयापन करती है। फिलहाल उसका बी.डी.एम. अस्पताल में उपचार जारी है।

/img/129/1789394937331

यह भी पढ़ें: दुर्ग के स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, बिजली-पानी बंद फिर भी अंदर मिलीं 8 युवतियां

समय पर रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

हसदेव नदी के तेज बहाव के बीच फंसी महिला को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। चांपा पुलिस की तत्परता के साथ गोताखोरों, नाविकों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला की जान बच गई।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts