झोले में लेकर घूम रहा था नशे का सामान, पुलिस ने दबोचा तो हुआ खुलासा, किया गिरफ्तार
हरदा के हंडिया में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोप में संतोष उर्फ राकेश भिलाला को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 1.8 किलो डोडा चूरा, 984 ग्राम भुक्की, दो मोबाइल और 1,220 रुपए नकद जब्त किए गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Uttam Tenguriya
22 Sep 2026


























