ग्वालियर में गारंटी पीरियड की 118 में से 37 सड़कें बदहाल, नगर निगम ने 7 दिन में सुधारने के नोटिस दिए
ग्वालियर में नगर निगम ने गारंटी पीरियड की 118 सड़कों में से 37 को क्षतिग्रस्त चिन्हित किया है। इन सड़कों पर 8,261.06 वर्गमीटर गड्ढे मिले हैं। ठेकेदारों को सात दिन में सुधार के नोटिस दिए जा रहे हैं। यह कार्रवाई सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हाईकोर्ट में लंबित जनहित याचिका के बीच हो रही है।
Naresh Bhagoria
29 Sep 2026
































