गुना में नशे में धुत सिपाही का हंगामा, लोगों से बदसलूकी; सरकारी राइफल भी थी साथ
मध्य प्रदेश के गुना में नशे में धुत एक पुलिस आरक्षक का हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ड्यूटी छोड़कर नयापुरा पहुंच गया, जहां उसने कथित तौर पर लोगों से बदसलूकी की। इस दौरान उसके पास सरकारी राइफल भी थी, जिसे उसने जमीन पर फेंक दिया।
Garima Vishwakarma
19 Sep 2026


























