इंदौर में अल्पवर्षा ने बढ़ाई चिंता: इंदौर में जनवरी-फरवरी से गहरा सकता है जलसंकट, निगम ने बनाई 6 महीने की तैयारी
अल्पवर्षा से इंदौर में जलसंकट का खतरा बढ़ा है। निगम 85 वार्डों के सरकारी बोरिंगों का सर्वे कराएगा। दिसंबर तक 5 टंकियां तैयार कर 3 करोड़ लीटर पानी रिजर्व रखने और 300 टैंकरों की व्यवस्था मजबूत करने की योजना है।
Hemant Nagle
7 Oct 2026




























