गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई : पटना में आरोपी विकास उर्फ राजा एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ करने गई पुलिस पर की थी फायरिंग
चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पटना पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मंगलवार तड़के पटना सिटी के मालसलामी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वांछित अपराधी विकास उर्फ राजा मारा गया।
Manisha Dhanwani
8 Jul 2025



























