सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, ऑफिस के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार शाम बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने रोहतक रोड स्थित उनके ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।
Shivani Gupta
13 Nov 2026

























