CG NEWS: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, CM विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया। राजनांदगांव निवासी और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत ज्ञानेश्वरी ने ग्लास्गो में आयोजित प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 199 किलोग्राम वजन के साथ उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव
Prem
29 Jul 2026


























