CG NEWS: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, CM विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई

राजनादगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर-नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी,गोला-बारूद और विस्फोटक का भारी जखीरा बरामद
राजनांदगांव की बेटी ने रचा इतिहास
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) ज्ञानेश्वरी यादव ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।
199 किलोग्राम वजन उठाकर जीता सिल्वर
ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। उनके दमदार प्रदर्शन की देशभर में सराहना हो रही है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक,
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को वीडियो कॉल के जरिए ज्ञानेश्वरी यादव से बातचीत कर उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

CM बोले- आगे भी देश का नाम रोशन करेंगी
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नया इतिहास लिख रही हैं।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी, दमकल ने संभाला मोर्चा
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बनी प्रेरणा
ज्ञानेश्वरी यादव की इस उपलब्धि ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और विशेष रूप से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और लगन के दम पर वैश्विक मंच पर भी पहचान बनाई जा सकती है।












