CG NEWS: 36 साल से अटकी देवभोग हीरा खदान परियोजना को मिलेगी रफ्तार, हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई चाहती है छत्तीसगढ़ सरकार।
छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद जिले की बहुप्रतीक्षित देवभोग हीरा खदान परियोजना को दोबारा गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। लगभग 36 वर्षों से विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक अड़चनों में फंसी इस परियोजना के लिए सरकार अब हाईकोर्ट बिलासपुर में जल्द सुनवाई की मांग करने जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य वर्षों पुराने विवाद का समाधान कर व्यावसायिक हीरा खनन शुरू कराना है। देवभोग और मैनपुर क्षेत्र में हीरों के विशाल भंडार की पुष्टि कई दशक पहले हो चुकी थी। वर्ष 1999 में तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने मुंबई की
PREM
27 Jun 2026




























