पहाड़ पर रिजर्वायर, अंडरग्राउंड पॉवर हाउस, नीमच के खिमला में 11,500 करोड़ की लागत से आकार ले रहा 1,920 मेगावाट का प्रोजेक्ट
नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खिमला ब्लॉक में 11,500 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 1,920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। ग्रीनको कंपनी की इस परियोजना की पहली इकाई दिसंबर 2026 से शुरू करने की तैयारी है। वर्ष 2027 में पूर्ण व्यावसायिक उत्पादन का लक्ष्य है।
Naresh Bhagoria
17 Nov 2026































