रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों को मिली राहत, इंदौर में 56 हजार से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा
रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए एआईसीटीएसएल की 48 घंटे की नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा बेहद उपयोगी रही। दो दिनों में 56 हजार से अधिक महिलाओं ने बिना किराए सफर किया। इनमें करीब 50 हजार ने इंट्रासिटी बसों और 6 हजार से ज्यादा महिलाओं ने सिटी व आई-बस सेवाओं का लाभ उठाया।
Naresh Bhagoria
28 Aug 2026


























