हरसूद में बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
हरसूद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। संत बुखारदास बाबा मंढी से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वामी विवेकानंद चौराहे पहुंची। स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। 10 से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Satyendra Thakur
12 Aug 2026


























