इंदौर के समीप मानपुर में बेटी को ढूंढने निकले पिता की बेरहमी से हत्या!
मानपुर के ग्राम बिचौली में बेटी की तलाश में निकले पिता महेश की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बेटी के बारे में पूछताछ करने जादूसिंह के घर पहुंचे महेश का विवाद हो गया। आरोप है कि जादूसिंह, उसकी पत्नी कविता और परिजनों ने लोहे की रॉड व बाइक की चेन से हमला कर दिया। अस्पताल में महेश की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Hemant Nagle
18 Nov 2026






























