Raipur:कोसा साड़ी में रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, बदली पहचान की दिखी नई तस्वीर
रायपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन और स्वदेशी एक्सपो में छत्तीसगढ़ के बदलते बस्तर की प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम के स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने कोसा साड़ी और पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक किया। पहली बार रायपुर पहुंची इन महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर कदम रखा और छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा को प्रदर्शित किया।यह फैशन शो केवल पारंपरिक कपड़ों की खूबसूरती दिखाने तक सीमित नहीं रहा। कार्यक्रम ने उन महि
PREM
16 Aug 2026




























