सतना के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बरामदे का प्लास्टर गिरा, 4 छात्र घायल
सतना के फुटौंधी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर छत का प्लास्टर गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय बारिश का पानी कक्षाओं में भरने के कारण बच्चे बरामदे में बैठे थे। घायल बच्चों में तीन छात्राएं शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई।
Sanjay Tiwari
28 Sep 2026
































