CG NEWS:रायपुर में एक ही घर से 5 शव मिलने से सनसनी, पति फंदे पर मिला, पत्नी और 3 बच्चों की संदिग्ध मौत
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया। संजय नगर के मदनी चौक स्थित एक किराए के मकान में 50 वर्षीय साजिद अली, उनकी पत्नी, 19 वर्षीय बेटे और दो नाबालिग बेटियों के शव मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार साजिद अली का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी और तीनों बच्चों के शव कमरे में पड़े मिले। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि पति ने फांसी लगाई और पत्नी व बच्चों ने जहरीला पदार्थ सेवन किया, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
PREM
18 Jul 2026





























