CG NEWS:रायपुर में एक ही घर से 5 शव मिलने से सनसनी, पति फंदे पर मिला, पत्नी और 3 बच्चों की संदिग्ध मौत

टिकरापारा के किराए के मकान में मिला पूरा परिवार मृत, शुरुआती आशंका- पति ने फांसी लगाई, पत्नी और बच्चों ने जहर खाया; पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। संजय नगर स्थित मदनी चौक इलाके में शुक्रवार देर रात एक किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
रायपुर में एक ही घर से 5 शव मिलने से सनसनी, पति फंदे पर मिला, पत्नी और 3 बच्चों की संदिग्ध मौत

प्रेम कुमार, रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में पति के फांसी लगाने और पत्नी व तीन बच्चों के जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन: टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से दूसरे दिन भी ईडी की लंबी पूछताछ

टिकरापारा में देर रात सनसनी

राजधानी रायपुर के संजय नगर स्थित मदनी चौक इलाके में शुक्रवार देर रात एक किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

/img/129/1784318534511

CG NEWS: रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड फिर बढ़ी, अब 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

पति फंदे पर, बाकी चार शव कमरे में मिले

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय साजिद अली का शव फंदे से लटका मिला। वहीं उनकी पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों के शव कमरे में मिले। पुलिस को आशंका है कि पत्नी और बच्चों ने जहरीला पदार्थ सेवन किया हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

कल शाम से बंद था घर

पड़ोसियों के अनुसार शुक्रवार शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो लोगों को संदेह हुआ। अंदर झांकने पर सभी के शव दिखाई दिए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

/img/129/1784318544263

CG NEWS: E20 पेट्रोल पर बड़ा फैसला: इंजन खराब होने पर मारुति सुजुकी को नई कार देने या 20.5 लाख लौटाने का आदेश

8 महीने पहले ही रहने आया था परिवार

पुलिस के अनुसार परिवार मूल रूप से मतपुर स्थित शीतला मंदिर के पास का रहने वाला था। करीब आठ महीने पहले ही सैयद जहीर के मकान में किराए पर रहने आया था। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार सामान्य तरीके से रह रहा था और किसी बड़े विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान साजिद अली, उनकी पत्नी, 19 वर्षीय बेटे इरशाद अली, 17 वर्षीय शाहिदा बेगम और 16 वर्षीय इरशाबा परवीन के रूप में हुई है।

/img/129/1784318538517

CG NEWS: नकटी विवाद गरमाया: कांग्रेस पहुंची राज्यपाल के दरबार, CM से चर्चा का मिला भरोसा

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या, पारिवारिक विवाद, आर्थिक कारण या अन्य किसी एंगल से जांच की जा रही है। मौत के सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts