Eye Health Passport-अब आंखों की सेहत का भी बनेगा पासपोर्ट, संभालकर रखें अपनी रोशनी का रिकॉर्ड
एम्स भोपाल 8 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस पर ‘आई हेल्थ पासपोर्ट’ की शुरुआत करेगा। मध्यप्रदेश के पहले 100 मरीजों को यह सुविधा मिलेगी। विजन टेस्ट, एनसीटी और ऑटोरैफ जांच नि:शुल्क होगी। पहल का उद्देश्य आंखों की नियमित जांच को बढ़ावा देना और स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।
Devendra shakya
2 Oct 2026




























