छिंदवाड़ा में नए इथेनॉल प्लांट खोलने की मांग, सांसद विवेक बंटी साहू ने कमेटी के सामने रखे सुझाव
छिंदवाड़ा से सांसद विवेक बंटी साहू ने संसद की उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण स्थाई समिति की बैठक में इथेनॉल और जैव-ईंधन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने छिंदवाड़ा में नए इथेनॉल प्लांट खोलने की मांग करते हुए कहा कि इससे मक्के का सही उपयोग होगा और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।
Shyam Sahu
17 Nov 2026































