बलरामपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष,10 लोग घायल, VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के नौली सरना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में करीब 9 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रघुनाथनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PREM
17 Oct 2026

























