सीहोर में किसानों का अनोखा प्रदर्शन: पेड़ों पर लटकाए बिजली विभाग के पुतले, बोले - नदी पहुंचाएगी CM तक आवाज
सीहोर में बिजली व्यवस्था की समस्याओं को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उफनती कुलांस नदी के किनारे पेड़ों पर विद्युत मंडल के पुतले लटकाकर किसानों ने विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि झूलते बिजली तार, ट्रांसफार्मर की कमी और शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Sunil Sharma
10 Aug 2026


























