ईडी की कार्रवाई: 70 करोड़ की एमडी ड्रग तस्करी में हैदराबाद और मंदसौर में 90 लाख से ज्यादा की संपत्तियां कुर्क
ईडी इंदौर ने करीब 70 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन तस्करी मामले में वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल से जुड़ी हैदराबाद व मंदसौर की 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियां अंतरिम रूप से कुर्क की हैं। जांच में तस्करी से अर्जित आय को बैंक खातों के जरिए स्थानांतरित करने का आरोप है।
Naresh Bhagoria
21 Sep 2026


























