इंदौर में 'बच्चे के पेट में बच्चा'! 30 दिन के मासूम के शरीर से निकाला दूसरा भ्रूण, 4 घंटे की जटिल सर्जरी से बची जान
इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने दुर्लभ फीटस-इन-फीटू बीमारी से पीड़ित 30 दिन के मासूम अयांश की सफल सर्जरी की। बच्चे के पेट में दूसरा अविकसित भ्रूण मौजूद था, जिसमें हाथ-पैर और रीढ़ के हिस्से विकसित हो चुके थे। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने भ्रूण बाहर निकालकर मासूम की जान बचाई। यह इंदौर में इस तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।
Hemant Nagle
19 Nov 2026































