छत्तीसगढ़ पुलिस ने इंदौर से साइबर ठगी के 5 आरोपी गिरफ्तार : 3 युवतियां भी शामिल,शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, डॉक्टर से 34.17 लाख लूटे
छत्तीसगढ़ पुलिस ने इंदौर से साइबर ठगी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल हैं। इन पर शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर रायगढ़ के एक डॉक्टर से 34.17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस म्यूल बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिए रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।
Hemant Nagle
30 Oct 2026


























