NRI पति से पांच महीने से नहीं हो रहा संपर्क, ससुराल वालों ने दो साल की बेटी के साथ महिला को घर से निकाला
ऑस्ट्रेलिया में रह रहे पति से पांच माह से संपर्क नहीं होने और ससुराल से निकाले जाने पर महिला ने राज्य महिला आयोग और डालसा में शिकायत की है। विदिशा निवासी महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष उससे मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहा था। पति के लापता होने या साजिश में शामिल होने की आशंका के बीच डालसा ने ससुराल पक्ष को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।
Naresh Bhagoria
20 Oct 2026

























