गोहद और मेहगांव में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाए, बाइक रैली निकाली
भिंड। वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के विरोध में दशहरे पर कांग्रेस ने गोहद और मेहगांव में प्रदर्शन किया। गोहद में मालनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अटल तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया, जबकि मेहगांव में बाइक रैली निकालकर विरोध जताया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
गोहद में पुतला दहन कर जताया विरोध
गोहद में मालनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल तिराहे पर पुतला दहन किया। तोमर ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए जनमत का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर जिस तरह बुराई के अंत का संदेश दिया जाता है, उसी तरह लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह बराड़, नगर अध्यक्ष मुन्नालाल भटेले, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, गणेश राम शर्मा, डॉ. अमर सिंह जाटव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध किशोर (बंटी) गुर्जर, केदार कौशल, पार्षद साबू खान, मोहन सिंह सिकरवार, कैलाश सिंह मास्टर, नरेश सिंह तोमर, लाल बहादुर सिंह जादौन, जगदीश शर्मा, अवधेश शुक्ला, पिंकी उचाड़िया, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र पाठक, रघुनाथ त्रिवेदिया, जागेंद्र सिंह तोमर, बबलू बरैया, मदारी तोमर, गुट्टी पंडित, भूरा पंडित और गौरव गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मेहगांव में बाइक रैली के बाद पुतला दहन
मेहगांव में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिंड (ग्रामीण) अध्यक्ष रामशेष बघेल के मार्गदर्शन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह निगम के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने आरोप लगाया कि वोट चोरी लोकतंत्र की जड़ों पर हमला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग भी उठाई।
ये भी पढ़ें: रायपुर में मोदी-ज्ञानेश कुमार की निकली बारात, 2 फेरे होते ही पुलिस ने रुकवाई शादी, अमित जोगी का अनोखा प्रदर्शन
एसआईआर में नाम काटना संविधान की भावना के विपरीत
ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह निगम ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ का अधिकार देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर पात्र मतदाताओं के वोट काटना संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में मेहगांव के कांग्रेसजन मजबूती से साथ खड़े हैं। प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, जिला संगठन महासचिव महेश जाटव, केदार कौशल, रामहारी शर्मा, ब्रजेंद्र सिंह कल्लू भारोली, नरेश सिंह भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, राजीव कांकर, जबर सिंह कुशवाह, सुल्तान सिंह नरवरिया, अरविंद यादव, रामस्वरूप गोयल, शांति कुशवाह, इलियश खान, प्रदीप मुद्गल, मायाराम जाटव, बदन सिंह राठौर, बल्लू पाल, महेंद्र सिंह नरवरिया, रूपसिंह खन्ना, निक्की त्यागी, अशोक सिंह अर्गल, माधव सिंह अर्गल, पंचम सिंह हिंडोलिया, अभिषेक मौर्य, शिवम आजाद, देवेंद्र सिंह राजावत, महेश बंसल, ओमप्रकाश बरैया और रघुनाथ त्रिवेदिया एडवोकेट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।






















