Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, हवाई फायर कर निभाई गई परपंरा

भोपाल के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच पुलिस के शस्त्रों, वाहनों और मशीनरी का पूजन किया गया, जिसके बाद हवन और हर्ष फायर भी हुआ।
भोपाल: पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन

भोपाल। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा है, जिसका भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भी निर्वहन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा का निर्वहन

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन पुलिस विभाग की पुरानी परंपरा है। इसी परंपरा के तहत हर साल जिला मुख्यालयों पर शस्त्रों और पुलिस संसाधनों की पूजा की जाती है, जिसका भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी निर्वहन किया गया।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की पूजा

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान, मोनिका शुक्ला और श्रद्धा तिवारी सहित अन्य अधिकारी, रक्षित केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। 

Breaking News

पुलिस कमिश्नर ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के समापन में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुलिस परिवार, मीडिया प्रतिनिधियों और शहरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Amit Sen
By Amit Sen

Latest Posts